महाकाल मंदिर के नीचे खुदाई में मिला एक और मंदिर, इतिहासकारों ने किए कई दावे

6/3/2021 2:25:33 PM

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर की खुदाई में कई प्राचीन अवशेष मिले हैं। मंदिर के विस्तारी करण के लिए मंदिर के आसपास खुदाई का काम चल रहा है। जहां कई प्राचीन मूर्तियां और मंदिर के नीचे एक और मंदिर जैसे दीवारें मिली है। जिन्हें लेकर इतिहासकारों ने कई बड़े दावे किए है।

PunjabKesari

दरअसल, महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 2020 से ही खुदाई का काम शुरू हुआ था लेकिन तब भी प्राचीन अवशेष मिलने से काम बंद कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से विस्तारीकरण का कार्य शुरु किया गया। जहां दो दिन पहले खुदाई में सैकड़ों साल पुरानी मूर्तियां मिली हैं। इसके साथ महाकाल मंदिर के गर्भ में कई पुरानी दीवारें भी दबी हैं। ये मूर्तियां और दीवारें 11वीं और 12वीं शताब्दी के बीच की हैं। खुदाई के दौरान ऐसी चीजें देखकर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। 

PunjabKesari

टीम के मुखिया डॉ. यादव ने बताया कि मंदिर के नीचे 12 शताब्दी का मंदिर दबा हुआ है। ऐसा माना जा जा रहा है कि मंदिर के उत्तर वाले भाग में जो 1100 वर्ष पुराने अवशेष  दबे हुए है। उसमें स्तम्भ खंड, शिखर के भाग, रथ के भाग सहित अन्य स्थापत्य खंड मिले है। कुछ दिन पूर्व भी मंदिर की सरंचना प्रकाश में आयी थी. लेकिन बड़ी बात ये की दक्षिण की तरफ सरफेस से चार मीटर की गहराई पर एक दिवार के अवशेष मिले है जो की विक्रमदित्य काल के है और करीब 2100 साल पुराने प्रतीत हो रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News