JEE मेन में अंतरिक्ष ने मध्य प्रदेश में किया टॉप, हासिल किए 99.99 पर्सेंटाइल

3/9/2021 3:44:41 PM

इंदौर (गौरव कंछल):  इंदौर के अंतरिक्ष गुप्ता ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अंतरिक्ष ने 99.99 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर ये उपलब्धि हासिल की है।

PunjabKesari

अंतरिक्ष आईआईटी मुंबई से बीटेक करना चाहते हैं। अंतरिक्ष ने बताया कि जेईई की तैयारी के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि उस समय लॉकडाउन था। ऐसे में स्ट्रेस लेवल काफी ज्यादा था। अंतरिक्ष ने बताया कि उन्होंने कोई शेड्यूल तय नहीं किया था, लेकिन खुद के लिए टारगेट सेट कर पढ़ाई की और परिवार ने उन्हें काफी मोटिवेट किया।

जेईई मेन में प्रदेश टॉपर बने अंतरिक्ष ने कहा कि कोरोना के कारण वह पूरे समय घर में रहे। अंतरिक्ष आईआईटी मुंबई से बीटेक करना चाहते हैं। फिलहाल अंतरिक्ष 15 मार्च को होने वाली जेईई मेन के दूसरे चरण और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

अंतरिक्ष के पिता लखनलाल गुप्ता चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल माणिकबाग में गणित के शिक्षक हैं और माता अर्पणा गुप्ता सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। वहीं, बहन आस्था गुप्ता कॉलेज में हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार खुश है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News