journalist kidnapped case: पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट का सुराग नहीं लगा पाई कवर्धा पुलिस, रक्षक की कार्यशैली पर उठे सवाल

11/27/2022 12:29:32 PM

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे उर्फ मनीष चौबे की गुमशुदगी ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। 13 दिनों बाद भी पुलिस को विवेक चौबे का किसी तरह कोई सुराग नही मिल पाया है। जबकि पुलिस, टीम गठित करके विवेक का पता लगाने की बात कर रही है। विवेक एक आरटीआई कार्यकर्ता हैं, ऐसे उनका गायब होना हर किसी को चिंता में डाले हुए हैं।

खाली है पुलिस के हाथ 

एसपी लाल उमेंद्र सिंह ने बताया कि 12 नवंबर की दोपहर विवेक चौबे अपनी मां को बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला। लेकिन 13 दिन होने के बाद भी विवेक चौबे का किसी तरह कोई सूचना नही मिला है। इतने दिनों बाद भी एक पत्रकार के बारे में कोई सुराग न लगा पाना, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। वहीं विवेक चौबे के परिवार वाले काफी परेशान है। विवेक चौबे के परिवार में बूढ़ी मां के साथ एक बहन है। फिलहाल इस केस में पुलिस के हाथ खाली हैं। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh