APEX बैंक का नाम पूर्व कांग्रेस नेता के नाम पर होगा- CM कमलनाथ

1/28/2019 6:34:54 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले यादव वोट बैंक को साधने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर स्वर्गीय सुभाष यादव के नाम पर अपेक्स बैंक का नाम जोड़ा जाएगा।

सीएम कमलनाथ आज भोपाल में यादव समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने यह ऐलान किया। सुभाष यादव मौजूदा कृषि मंत्री सचिन यादव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के पिता हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सुभाष यादव का निधन 26 जून 2013 को नई दिल्ली में हुआ था। वे 1980 और 1985 में दो बार खरगोन से कांग्रेस के संसद सदस्य बने। इसके अलावा वे 1993 में खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री भी बने।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar