पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की अपील- कोरोना से बचाव के लिए टीका जरुर लगवाएं

6/20/2021 3:56:32 PM

इंदौर(गौरव कंछल): 21 जून से शुरु हो रहे कोरोना टीका महाअभियान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौरवासियों से अपील की है। पूर्व सांसद ने कहा कि 21 जून को आयोजित टीकाकरण महाअभियान में पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है।

आपको बता दें कि समूचे मध्यप्रदेश में 21 जून से महा टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसमें बिना किसी पूर्व रजिस्ट्रेशन के भी स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान गांव गांव शहर शहर टीकाकरण केंद्र बनाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News