अर्चना जायसवाल बनी MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

7/28/2021 11:16:31 AM

भोपाल(इजहार खान): इंदौर की वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष का अध्यक्ष बनाया गया है। मांडवी चौहान के कोरोना से निधन के कारण यह पद रिक्त था। जायसवाल की नियुक्ति से कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को संगठन में प्रमुख स्थान दिया है। अर्चना जायसवाल दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी है इससे पहले वे दिग्विजय सरकार के दौरान भी इस पद पर रह चुकी हैं। अध्‍यक्ष पद की दौड़ में उज्जैन की नूरी खान और भोपाल की विभा पटेल के नाम थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अर्चना जायसवाल पर भरोसा जताया है।

महिला कांग्रेस की जिम्‍मेदारी मिलने पर अर्चना जायसवाल ने कहा, पार्टी ने दूसरी बार मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और 2023 में प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अर्चना जायसवाल ने 2015 में इंदौर महापौर का चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की मालिनी गौड़ ने उन्हें हरा दिया था।

बताया जा रहा है कि भाजपा विभिन्न प्रमुख पदों पर जातिगत आधार साधने के लिए नियुक्तियां कर रही हैं। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने भी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाते हुए पिछड़ा वर्ग को संगठन में अहम जगह दी है। उनकी नियुक्ति पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

meena

This news is Content Writer meena