युवक का सेना में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ के बाद मौत

1/20/2019 2:27:44 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित सेना भर्ती रैली में भोपाल से आए एक युवक की दौड़ के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। अटैक के बाद युवक के साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां  डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में चल रही 9 पदों के लिए सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से युवा दौड़ टेस्ट देने के लिए पहुंच रहे हैं।
 

 

रविवार को भोपाल से आए युवक अमान खान की दौड़ के बाद मौत हो गई। अमान खान के साथ भगवान् सिंह ठाकुर ने बताया कि 'आर्मी भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा चल रही थी, इसमें अमान खान को 1600 मीटर दौड़ना था, लेकिन वह 400 मीटर ही दौड़ सका और बैठ गया। दौड़ के बाद वह अपने प्रतिभागी साथियों के साथ सहजता से बात कर रहा था। अचानक उसे अटैक आया और मौत हो गई। भगवान् ने बताया कि वह एक दिन पहले ही विदिशा आये थे और आज सुबह दौड़ में शामिल हुए, दौड़ के कुछ देर बाद उसे सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। '

 

suman

This news is suman