Punjab Kesari MP ads

आर्मी ट्रक ने मां और बेटे को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, गुस्साई भीड़ ने किया हंगामा...

Friday, Mar 29, 2024-10:48 AM (IST)

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक आर्मी ट्रक ने बाजार जा रहे मां और बेटे को टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है बेटा घायल है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में आने वाले सिंगपुर रोड़ की है। मां और बेटे दोनों बाजार जा रहे थे इस दौरान आर्मी ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला मुन्नी तोमर की मौके पर ही मौत हो गई है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुरार थाना पुलिस ने आर्मी ट्रक को भी जब्त कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News