दो किलो सोने के साथ मुंबई से फरार आरोपी गिरफ्तार

11/8/2018 10:51:55 AM

जबलपुर: महाराष्ट्र के कलम्बोली थाना अंतर्गत इलाके में एक व्यापारी से दो किलो सोना लूटकर भागे दो आरोपियों को बुधवार को जबलपुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियो का नाम शिवम पांडे और राम सुंदर है। दोनों आरोपी रीवा जिले के है और लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को रायगढ़ इलाके में एक सोना व्यापारी को चाकू मारकर उससे दो किलो सोना जिसकी कीमत करीब 60 लाख की थी वो लूटकर भागे थे। इस घटना के बाद से पूरी मुंबई में नाकाबंदी कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती है कि दोनो आरोपी शिवम पांडे और राम सुंदर ट्रैन से जबलपुर होते हुए रीवा जा रहे है।
 

ये सूचना महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत ही जबलपुर आरपीएफ को दी जिसके बाद आज चैकिंग के दौरान आरपीएफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने आरोपियो से लूट का सोना भी बरामद कर लिया है।आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की कलम्बोली थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद आज महाराष्ट्र पुलिस जबलपुर पहुंची और दोनो आरोपियो को रिमांड में लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
 

suman

This news is suman