अरुण यादव ने की अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, कही बड़ी बात

3/25/2022 6:30:51 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अहिर रेजीमेंट बनाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "रेजांग ला" के अदम्य वीरता और साहस के पर्याय वीर शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करता हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में हेस टेग #अहीररेजिमेंटहक़हैहमारा भी दिया है।

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों कांग्रेस के नेता अपने वजूद को बचाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में सोनिया गांधी से मिलकर लौटे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक बार फिर यादव मतों का ध्रुवीकरण करने के लिए अहीर रेजिमेंट की मांग कल डाली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वीर अहीरो ने ठाना है अहीर रेजिमेंट बनाना है, वीर थे रणधीर थे वो यदुवंशी धारा के नीर थे, कैसे पीछे हटते वो तो अहीर थे। "रेजांग ला" के अदम्य वीरता और साहस के पर्याय वीर शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करता हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में हेस टैग #अहीररेजिमेंटहक़हैहमारा का भी उपयोग किया है।

बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश की सियासत में अरुण यादव को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला हुआ है। अरुण यादव हाल ही में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर वापस लौटे हैं। अरुण यादव का निमाड़ में अच्छा वर्चस्व है। यह भी बता दें कि अरुण यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

उपचुनाव में चुनाव लड़ने से कर दिया था मना
खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद हुए उपचुनाव में अरुण यादव ने दमखम से अपनी दावेदारी ठोकी थी। लेकिन ऐन मौके पर अरुण यादव ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने इस फैसले के बाद एक बयान में कहा था कि उनका निजी फैसला है। वह पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हालांकि उनके इस फैसले के बाद कई सवाल भी खड़े हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व  राज नारायण सिंह पुरानी को टिकट देकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लगाया था। लेकिन कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News