कांग्रेस की स्थिति पर अरुण यादव ने जताया दुख, कहा- पहले पता होता तो भ्रष्ट विचारधारा से नहीं लड़ता

9/3/2019 1:07:29 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव भी मैदान कूद पड़े हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस में बिगड़ते  हालात पर अफसोस ज़ाहिर किया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर मची होड़ के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है -मैं बहुत आहत हूं। मध्य प्रदेश में 15 साल तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किए गए संघर्ष के बाद मात्र 8 महीनों में जो स्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूं।



अरुण यादव आगे लिखते हैं कि यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर ज़हरीली और भ्रष्ट विचारधारा के ख़िलाफ़ लड़ाई नहीं लड़ता, बहुत आहत हूं।
















 

 

meena

This news is Edited By meena