संत दादा दरबार पहुंचे अरुण यादव, कांग्रेस की जीत की दुआ की

7/27/2018 10:21:07 AM

खंडवा : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अरुण यादव निशान लेकर निमाड़ के प्रसिद्ध संत दादा दरबार पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव ने यहां पूजा अर्चना कर चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मंदिर में अर्जी लगाई। उन्होंने देश और प्रदेश में सुख शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता राहुल गांधी से डरते हैं इस लिए उनसे दूर भाग जाते हैं।

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे नेताओं का अपने कार्यकर्ताओं से मिलने और चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो गया है। यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने दादा जी मंदिर में अरदास कर देश और प्रदेश में सुख शांति की कामना की है। राहुल गांधी के ट्वीट जिसमें राहुल ने कहा था कि वे जिस भाजपा नेता के पास जाते हैं वो उनसे दूर भाग जाते हैं। इसके जवाब में अरुण यादव ने कहा कि भाजपा के नेता राहुल गांधी से डरते हैं इसलिए उनसे दूर भाग जाते हैं।

 

 

rehan

This news is rehan