Punjab Kesari MP ads

दुकान के पास पहुंचते ही चलती कार में अचानक लगी आग... मची अफरा तफरी, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Friday, Nov 01, 2024-02:24 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली की रात एक चलती कार में आग लगी गई। अचानक कार में भड़की इस आग से क्षेत्र में हड़कम मच गया। वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला इंदौर के जवाहार मार्ग स्थित इमली साहब गुरूद्वारे के पास का है। जहां एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक ने उतर कर अपनी जान बचाई। वही कार एक दुकान के बाहर तक जा पहुंची जिससे हड़कम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को धक्का देकर दुकान से दूर किया। गुरुवार देर रात  बताई जा रही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena