मेट्रो प्रोजेक्ट के आड़े आ रहे मंदिर को तोड़ने पहुंचा प्रशासन तो हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे,बोले-नहीं देगें काम करने,पुलिस ने संभाला मोर्चा
Saturday, Apr 18, 2026-04:53 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी):.इंदौर में लम्बे समय से चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर अब विवाद भी देखने को मिल रहे है। इंदौर एयरपोर्ट रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की जमीन पर मेट्रो स्टेशन का कार्य चल रहा है। जहां कई वर्षों पुराना मंदिर भी है, अब मंदिर को हटाने को लेकर वहां के पुजारी को पत्र मिला है, लेकिन इस मंदिर को हटाने को लेकर अब स्थानीय लोगों और पुजारी के द्वारा विरोध किया जा रहा है।
हिन्दू संगठनों और रहवासियों ने मंदिर के समर्थन में किया प्रदर्शन
आज जैसी ही मेट्रो प्रोजेक्ट की टीम मंदिर की दीवार तोड़ने पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया,हिन्दू संगठन और रहवासियों ने मंदिर के समर्थन में प्रदर्शन किया और अधिकारियों को चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर मंदिर को हटाया गया और हर भरे पेड़ों को काटा गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा,इधर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो को समझाइश देकर शांत किया। वहीँ पुलिस अधिकारियों ने कहा की इस केस में नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी बोले- मेट्रो के काम से संबधित जरुरी अनुमति है
अधिकारियों ने साफ़ किया है की मेट्रो के काम से सम्बंधित सभी अनुमाति मौजूद है और तय रूट के हिसाब से ही काम किया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय रहवासियों और पुजारी ने चेतावनी दी है की अगर मंदिर को यहाँ से हटाया जाएगा तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे,अब देखना होगा की प्रशासन के द्वारा आगे क्या कदम उठाया जाता है। लिहाजा मंदिर के लिए रहवासियों और हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।

