Punjab Kesari MP ads

असलम शेर खान की राहुल गांधी से मांग, कहा- मुझे कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाओ

Saturday, Jun 08, 2019-03:06 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही कांग्रेस में उथल पुथल जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम शेर खान ने खुद को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है उन्होंने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के पुराने और खांटी कांग्रेस नेता असलम शेर खान अब कार्यकारी अध्यक्ष के लिए दावा ठोक दिया है। उन्होंने सीधे राहुल गांधी को चिट्ठी लिख दी। इसमें उन्होंने लिखा है कि दो साल के लिए मुझे पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की बुराई करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के बारे में सोचना होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News