कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

10/5/2019 3:34:16 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के झाबुआ में होने वाले उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में चौंकाने वाली बात ये है कि कांग्रेस के सुपर स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिस्ट में नहीं है, हालांकि बड़ी बात ये है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम तीनों राज्यों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। सिंधिया को ये जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए उनका गुट अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।



स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे खास बात ये है कि इसमें सिंधिया को मुख्यमंत्री कमलनाथ से ऊपर रखा गया है। वहीं हरियाणा के लिए जारी लिस्ट में कमलनाथ को सिंधिया से ऊपर रखा गया है। हालांकि सिंधिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। महाराष्ट्र के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सिंधिया 6वें और कमलनाथ 13वें नंबर पर है। वहीं हरियाणा की लिस्ट में कमलनाथ 9वें नंबर पर हैं, वही सिंधिया को 15  वें नंबर पर रखा गया है।



बता दें कि सिंधिया मध्यप्रदेश के झाबुआ उपचुनाव, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जान फूंकते नजर आएंगे। संभव है कि दोनों बड़े राज्यों में चुनाव के बाद सिंधिया को उनकी मेहनत का फल मिल जाए।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar