विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

6/26/2018 6:36:12 PM

भोपाल : साल के आखिरी में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी पार्टियां अपना दम खम दिखाने में जुटी हुई हैं। विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये सूची कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में जारी की गई। जिसमें पूर्व आईपीएस, गांधीवादी, किसान नेताओं से लेकर युवा भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्याशियों की दूसरी सूची छह जुलाई को ग्वालियर में जारी की जा सकती है। वहीं 15 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इंदौर जाएंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में व्यवस्था बदलने की जो शुरुआत की है, वैसे ही उसे मध्य प्रदेश में भी करने की कोशिश जारी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार, लूट की जड़े मजबूत हुई हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था बेहद खस्ता है। इसलिए प्रदेश का हर दर्जा व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी को चुनेगा।

 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची

 

नाम-अमित भटनागर, 37 साल

विधानसभा- बिजावर

योग्यता- BSC, MA

 

नाम- जितेंद्र चौरसिया, 38 साल

विधानसभा- अमरपाटन

योग्यता- MBA

 

नाम- महेश प्रसाद चौधरी, 67 साल

विधानसभा-गोटेगांव (अनुसूचित जाति)

योग्यता- MA

 

नाम- कृष्णपाल सिंह बघेल, 38 साल

विधानसभा- सिहोर

 

नाम-नवीन अग्रवाल, 45 साल

विधानसभा-नीमच

योग्यता- B.E मेकैनिकल

 

नाम- परिणीता राजे, 38 साल

विधानसभा-सेवड़ा

योग्यता- MA

 

नाम- अशोक शाह धुर्वे, 36 साल

विधानसभा- बिछिया (अनुसूचित जनजाति)

 

नाम-एडवोकेट गोपाल सिंह ठाकुर, 49 साल

विधानसभा-निवाड़ी

योग्यता- MSC,LLB

 

नाम-दिलीप मिश्रा, 41 साल

विधानसभा-ग्वालियर दक्षिण

योग्यता- LLB

 

नाम-कुलदीप बाथम, 38 साल

विधानसभा-ग्वालियर 15

योग्यता- MSC

 

नाम- जुबेर खान, 44 साल

विधानसभा- भोपाल उत्तर

 

नाम- रामविशाल विश्वकर्मा, 57 साल

विधानसभा-सीधी

 

नाम-एडवोकेट चंद्रमोहन गुरु, 62

विधानसभा-पथरिया

योग्यता- BSC,LLB

 

नाम-अवधेश सिंह, 28 साल

विधानसभा- चितरंगी (अनुसूचित जनजाति)

 

नाम- अनिमेष पांडे, 49 साल

विधानसभा- छिड़वाड़ा

योग्यता- BSC

 

नाम-शैलेश चौबे, 44 साल

विधानसभा-कसरावद

योग्यता- BA

 

नाम- हीरालाल पांचे, 53 साल

विधानसभा- लांजी

 

नाम-मुकेश अखंडे, 32 साल

विधानसभा-घोड़ाडोंगरी (अनुसूचित जनजाति)

 

नाम-जगदीश सिंह, 56 साल

विधानसभा- बड़ा मलहरा

 

नाम-रामदीन अहिरवार, 38 साल

विधानसभा-जतारा। (अनुसूचित जाति)

rehan

This news is rehan