अमीरी के मामले में MP के IFS भी पीछे नहीं, जानिए कौन है करोड़पति अफसरों में सबसे अमीर,चौंकाने वाले खुलासे

Monday, Mar 16, 2026-05:51 PM (IST)

(भोपाल): प्रदेश के अधिकारियों की संपति का ब्यौरा सार्वजनिक होने का सिलसिला जारी है। आइपीएस (IPS) और (IAS) आइएएस अधिकारियों की प्रापटी के सार्वजनिक होने के बाद अब  (IFS) आइएफएस अधिकारियों की अचल संपत्तियों का ब्योरा भी सार्वजनिक हो गया है।

पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों में सबसे धनी पीसीसीएफ कैंपा मनोज अग्रवाल है। वहीं आईएफएस अफसरों की सूची में सबसे निचले पायदान पर बीएस अन्नागिरी और उसके बाद वन बल प्रमुख शुभ रंजन सेन का नाम है।

आइएफएस (IFS) मनोज अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर प्रधान मुख्य वन संरक्षक

अगर मध्य प्रदेश कैडर के IFS अधिकारियों की बात करें तो आइएफएस मनोज अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) हैं। अग्रवाल के पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल से लकेर कटनी में कीमती मकान, फ्लैट, दुकान और जमीनें हैं। इनकी कुल कीमत 12.61 करोड़ रुपये है।  यहीं नहीं मनोज अग्रवाल इन संपत्तियों से सालाना 5.50 लाख रुपए भी कमा रह हैं ।

वहीं बात दूसरे आइएफएस बिंदु शर्मा की करें तो उनके पास दिल्ली के जंगपुरा में 3.60 करोड़ का फ्लैट है। लेकिन इसमें MP कैडर के आइपीएस एवं एडीजी इंटेलीजेंस ए. साईं मनोहर की भी साझेदारी है। इनके अलावा आइएफएस अर्चना शुक्ला के पास भोपाल में डुप्लैक्स और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 2.50 करोड़ बताई जा रही  है। इससे सालाना 3.76 लाख रुपए की कमाई होती है। बता दें कि  वे मध्य प्रदेश कैडर के IAS एवं एसीएस गृह शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं।

इसके साथ शुभरंजन सेन ने अपने पास 42 लाख की अचल संपत्ति बताई गई है। वहीं बात एचयू खान, पीसीसीएफ, एमडी, वन विकास निगम की करें तो उनके पास गुना में रहवासी मकान है जो विरासत में मिला है, कीमत 1.25 करोड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News