BJP महापौर के कार्यकाल की समाप्ति पर कांग्रेस ने किया शुद्धिकरण यज्ञ, छिड़का गंगाजल

1/2/2020 5:18:18 PM

देवास(एहतेशाम कुरैशी): BJP की 5 साल की परिषद् और BJP महापौर के कार्यकाल के समाप्त होने पर देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजाजी ने नगर निगम परिसर में शुद्धिकरण यज्ञ करवाया। इस यज्ञ में बड़ी तादाद में कांग्रेसी शामिल हुए। सबसे पहले नगर निगम परिसर में गंगाजल छिड़का और फिर गृह शांति और शुद्धिकरण यज्ञ किया।



शहर के कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और घोटाले का आरोप लगाए और देवास की जनता को सुशासन देने के लिए यज्ञ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परिषद ने देवास वासियों को कुशासन दिया है। भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकाल में जो तांडव किया है उसे देवास की जनता वर्षों वर्ष नहीं भूल पाएगी। 

meena

This news is Edited By meena