रीवां में एटक इंटक एचएमएस सेवा सहित, 10 ट्रेड यूनियन हड़ताल पर

1/9/2019 7:36:12 PM

रीवां: केंद्र सरकार की कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन के आव्हान पर अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर बैंक, टेलीकॉम, इंसयोरेन्स और ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी सहित डाक कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे वहीं मुख्य डाकघर के कर्मचारी कार्यालय का काम काज छोड़कर डाकघर के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। 

इस हड़ताल का असर जिले में भी देखने को मिला है। हड़ताल में शिक्षा विभाग सहित ट्रांसपोर्ट स्वास्थ टेलीकॉम बैंकिग ट्रांसपोर्ट सेक्टर और डाक सेवाओं का कामकाज प्रभावित रहा। एटक इंटक एचएमएस सेवा सहित 10 ट्रेड यूनियन हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से सेवाए प्रभावित रही।



जिले में केंद्र सरकार की कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्य डाकघर के बाहर धरने पर बैठे डाक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव सिध्देश्वर सिंह ने बताया कि सभी केंद्रीय कर्मचारी और ट्रेड यूनियन के आव्हान पर कर्मचारियों की जायज मांगो के लिए सरकार को जगाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने अपना कामकाज बंद कर दो दिवसीय हड़ताल पर है।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR