रविवार बंद में लोगों मे दिखी जागरूकता, लेकिन राजनीतिक पार्टियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां

3/22/2021 12:21:28 PM

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): कोरोना की दूसरी लहर एक बार फिर शहर के लिए चिंता का विषय बनते जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसमें लोगों की लापरवाही से यह समस्या और भी गहराती जा रही है। रोजाना 20 के ऊपर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या होती जा रही है।



बैठक में लिया गया निर्णय..
वही कुछ दिन पहले ही प्रशासन द्वारा ली गयी बैठक में व्यपारियो द्वारा स्वेच्छा से रविवार को पूरा शहर बन्द करने का निर्णय लिया गया था। कोरोना वायरस के बढ़ते संकमण को देखते हुए रविवार को टोटल लाकडाउन तो नही रहा लेकिन व्यापारियों ने अपनी स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखी, केवल मेडिकल पेट्रोल पंप जैसी अवाश्यक दुकाने ही खुली रही ,जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।

राजनीतिक पार्टियों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां!
एक तरफ व्यापारियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर दुकाने बंद कर जागरूकता का परिचय दिया तो वही राजनेतिक पार्टियां इसका खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिखी। रविवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में पदधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान कई लोगों के चेहरे से मास्क गायब रहा तो सोशल डिसेटिंग का पालन होता भी नही दिखा। वहीं एक दिन पहले शनिवार के दिन कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखता हुआ नजर आया।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari