बाबा महाकाल बने दूल्हा, भक्तों को दे रहे है सेहरा स्वरूप में दर्शन (video)

3/3/2022 4:32:50 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): शिवरात्रि महापर्व पर बाबा महाकाल और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ जहां पर्व की रात्रि पर बाबा महाकाल का दूध, दही, शहद और अन्य सुंगधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। जिसके बाद सप्तधान और आकंड़े के फूल क्विंटलों के हिसाब से अर्पित किए गए। बाबा महाकाल साल में एक ही बार अपने भक्तों को सतत 48 घंटे दर्शन देते है।
PunjabKesari

वहीं रोज की सुबह होने वाली भस्मारती आज दोपहर में हुई। बाबा महाकाल को आज सिंधिया परिवार द्वारा प्रदान किये गए मुखौटे से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को अर्पित धान और अकड़े के फूल भस्मारती के बाद भक्तों को वितरित किये जायेंगे जिसकी मान्यता है कि इसे घर में रखने से शुभ कार्य जल्द संपन्न होते है और घर मे धन धान्य सहित सुख समृद्धि आती है।

PunjabKesari
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News