सावन माह के चौथे सोमवार को बाबा महाकाल का विशेष भस्म आरती श्रृंगार

8/8/2022 12:40:51 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): 12 ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर सावन माह के अंतिम सोमवार को तड़के 3:00 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल ने मस्तक पर रजत चंद्र, त्रिशूल, त्रिनेत्र और त्रिपुंड धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। सबसे पहले अलसुबह मंदिर के कपाट खोले गए मंत्रोचार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया।



 

महाकाल का भांग, चंदन,सिंदूर और आभूषणों से मनमोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया मस्तक पर तिलक रजत, चंद्र, त्रिशूल के नेत्र और त्रिपुंड सहित शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगंधित पुष्प से बने फूलों की माला अर्पित की गई।

फूल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वही सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी भस्म आरती में शामिल हुए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म में अर्पित की गई।

meena

This news is Content Writer meena