Sagar में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब का जन्मदिन, शोभायात्रा निकाली और केक भी काटा

4/15/2022 7:44:44 PM

सागर(देवेंद्र कश्यप): विश्व रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती सागर एवं मकरोनिया में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इसमें भीम आर्मी के साथ सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर सुबह विशाल वाहन रैली निकाली।



यह रैली मकरोनिया से प्रारंभ होकर भगवान गंज बाबासाहेब प्रतिमा स्थल होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से घूमी और इसका समापन मकरोनिया में हुआ एवं उसके पश्चात शाम को शोभायात्रा निकाली गई  जो शहर के सभी वार्डो से निकलकर भगवान गंज से होकर तीन बत्ती गौर मूर्ति से वापस भगवान गंज पहुंची।



वही संविधान निर्माता बाबा साहेब का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में अहिरवार समाज के साथ बाबा साहेब के अनुयायियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

meena

This news is Content Writer meena