जबलपुर में खाद्य पदार्थो की विक्रय दरें की निर्धारित, देखिए रेट लिस्ट

3/30/2020 5:40:12 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): लॉकडाउन के कारण लोगों का काम धंधा चौपट हो गया है। लोग घरों में रहकर रोजमर्रा की चीजों के लिए तरस रहे हैं। वहीं इस मुसीबत की घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कालाबाजारी करके कई गुना मुनाफा कमा रहे हैं। लोेग दोगुना दामों में खाने-पीने खरीदने को मजबूर हैं। जबलपुर में आलू, प्याज और गोभी को छोड़कर बाकी सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। इसे देखते हुए जिले में लोगों की मनमर्जी पर रोक लगाने के लिए जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान रोजमर्रा की सामग्री की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं।

इस बारे में आज सोमवार को जारी आदेश में यादव ने किराना एवं सम्बन्धित व्यापारियों से  आम नागरिकों को निर्धारित दरों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक दर पर सामग्री बेचने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी । 


कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक रोजमर्रा की सामग्री की दरें निर्धारित करने के आदेश के उल्लंघन की जानकारी सम्बन्धित एसडीएम , तहसीलदार , नायब तहसीलदार ,थाना प्रभारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक, सहायक आपूर्ति नियंत्रक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सीधे सम्पर्क कर दे सकेंगे।

meena

This news is Edited By meena