Bank Holiday: मध्य प्रदेश में आज बैंक बंद, सभी वित्तीय संस्थानों में भी रहेगा अवकाश; जानें वजह
Tuesday, Apr 14, 2026-08:30 AM (IST)
भोपालः आज यानी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। इसके चलते आज बैंक बंद रहेंगे। इसी के साथ ही सभी वित्तीय संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया है।
दरअसल, 14 अप्रैल 2026 को देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस संबंध में एमपी सरकार ने भी सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, इस दिन सभी बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे। यह छुट्टी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दी गई है। इस फैसले के कारण पूरे प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारियों को छुट्टी का लाभ मिलेगा।
जानिए क्यों खास है यह दिन?
डॉ. बी.आर. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती को पूरे देश में 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

