Bank Of New York की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुणे चलने को लेकर बॉयफ्रेंड से हुआ था विवाद

2/26/2022 6:40:35 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने बुधवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह पुणे में पदस्थ थीं और लसूड़िया थाना क्षेत्र में शालीमार टाउनशिप में लिव इन में रह रही थी। युवती का दो दिन पहले पुणे जाने की बात पर लिव इन पार्टनर से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने लिव इन पार्टनर पर केस दर्ज किया है। 

पुणे चलने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद 

एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास के मुताबिक शगुन सचदेवा ने घर में आत्महत्या कर ली थी। शगुन मुख्य रूप से दिल्ली की रहने वाली थी। वह इंदौर के अक्षय भाटी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। दो दिन पहले शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। 23 फरवरी की रात भी इसी बात पर कहासुनी हुई।

बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

इससे नाराज अक्षय घर से बाहर चला गया था। देर रात करीब 2 बजे लौटा, तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षय ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। अक्षय ने तत्काल लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अक्षय के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh