विभिन्न विकास कार्यों का बस्तर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, साईकिल चलाकर पंहुचे कलेक्टर

5/7/2022 5:29:52 PM

जगदलपुर (सुमित सेंगर): जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का शनिवार को बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने निरीक्षण किया। साईकिल चलाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में कलेक्टर पंहुचे और औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संजय बाजार के पास स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, महारानी अस्पलात, लालबाग मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक तथा कुम्हड़ाकोट आमगुड़ा में चल रहे विकास कार्यों अवलोकन किया। महारानी अस्पताल में निर्माणाधीन बर्न यूनिट का निरीक्षण करते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

PunjabKesari

सीएम के दौरे से पहले कलेक्टर का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व जिला प्रशासन ने निर्माणाधीन विकास कार्यों को लेकर बेहद गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। इसके लिए लगातार कलेक्टर निरीक्षण कर रहे हैं। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जगदलपुर के प्रमुख आमागुड़ा चौक भी पहुंचे यहां जिला प्रशासन के द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय कर सौंदर्यकरण करने के साथ यहां आने वाले यात्रियों को आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। 

 

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया रायपुर और विशाखापट्टनम से आने वाली बस जगदलपुर इसी मार्ग से प्रवेश करती हैं। ऐसे में बाहर राज्यों से पहुंच रहे यात्रियों को शहर के प्रवेश द्वार में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा आमागुड़ा चौक में अतिक्रमण कर व्यवसाय व्यवसाय कर रहे लोगों को बेहतर साधन उपलब्ध कराए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा जोर दिया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News