गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े सात लाख के गांजे के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

2/5/2022 5:13:28 PM

बस्तर: गांजा तस्करों पर बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना नगरनार में 2 मामलों में 6 तस्करों पर कार्रवाई की गई है। गांजा की अनुमानित कीमत 7,50,000 आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि गांजा मुम्बई में खपाने की योजना थी।

बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। नगरनार थाना पुलिस ने 6 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ गांजा तस्कर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए सीमावर्ती क्षेत्र धनपुंजी नाका की ओर रवाना किया गया था।

टीम के द्वारा धनपुंजी नाका में चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हो रही थी। तभी वहां से चेकिंग के 02 संदिग्ध वाहन को रोका गया। जिसमें 06 व्यक्ति को गांजा तस्करी करना पाया गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना तस्करी करना कबूल किया है। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 150 किलो ग्राम अवैध गांजा जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News