सेनेटाइज के नाम पर महिलाओं को सड़क पर नहलाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

5/28/2020 2:26:58 PM

सागर(देवेंद्र कश्यप): देश के राजनेता भले ही समाज के गरीब तपके के लिए मंचों पर खड़े होकर बड़े बड़े भाषण देते हो। इलेक्शन के समय इन्हें भांजे भांजिया कहा जाता है। यहां तक कि इनके पैर तक छुए जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि आज भी इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सागर जिले में देखने को मिला, जहां करीब 25 घरों के सदस्यों जिनमें, गरीब बच्चे, महिलाएं भी शामिल थी सभी को सैनिटाइजर से नहलाया गया। यह मामला सागर नगर निगम के वॉर्ड नंबर 16 विट्ठल नगर का है जहां पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज के एरिया को केंटोनमेंट जोन में तब्दील किया गया। जिस पर कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास के लगभग 25 घरों के लोगो को सैनिटाइजर से नहला दिया गया।

PunjabKesari

वायरल वीडियो के अनुसार, प्रशासन के नुमाइंदे महिलाओं और बच्चों को घर के बाहर सड़क पर स्प्रे मशीन से सैनिटाइज कर रहे हैं। जो देखने में बड़ा भद्दा सा लगता है। प्रशासन के नुमाइंदे सैनिटाइज करने के नाम पर महिला, लड़कियों और बच्चों पर मशीन से सैनिटाइज कर रहे हैं। जो सीधा उनकी आंखों और मुंंह और लग रहा है। इस प्रोसेस में प्रशासन के ये नुमाइंदे ये तक भूल गए कि ये कैमिकल उनकी आंखों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है जिन्होंने इस प्रकार के आदेश दिए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News