'बैटमैन' आकाश विजयवर्गीय पर राजनीति गरमाई, ट्विटर पर रिएक्शन की भरमार

6/27/2019 11:32:00 AM

भोपाल( इजहार हसन खान): बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने यहां उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में धाराएं बढ़ाने की मांग की है, वहीं ट्वीट के जरिए हमला भी किया है। इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,ज्योतिरादित्या सिंधिया व दिग्विजय सिंह के भाई लक्षमण सिंह की पत्नी रुबीना सिंह ने ट्वीट करके टिप्पणी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा,  आकाश विजयवर्गीय- “ हमें भाजपा में सिखाया जाता है- पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दनादन” क्या इससे स्पष्ट नहीं होता कि भाजपा को ना नियम पर, ना क़ानून पर, ना संविधान पर विश्वास है ?

पूर्व सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आकाश द्वारा पिटाई करने के मामले में ट्वीट करते हुए आकाश के इस कृत्य की निंदा की और इसे भाजपा का चरित्र बताया
 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्षमण सिंह की पत्नी रुबीना सिंह ने आकाश को बैटमैन का अवतार करार दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मियों से मारपीट की यह मामला निदंनिय है।

 

meena

This news is Edited By meena