MP Election: मध्य प्रदेश में चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया सामने, कर दिया यह बड़ा दावा...

12/3/2023 12:25:00 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतगणना जारी है इस बीच भाजपा के कई बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि परिणाम आना शुरू हो गए हैं और मैं जानता हूं कि इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सीट जीतकर इतिहास बनाने जा रही है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्य प्रदेश जो अभियान चलाया गया था। जनता का आशीर्वाद उस अभियान को मिला है उन्होंने कहा कि विकास और गरीब कल्याण ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के अंदर हर गरीब के जीवन को बदलने का अभियान चलाया गया।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि आयुष्मान भारत हो या आयुष्मान कार्ड हो या फिर लाड़ली बहना योजना हो या फिर लाड़ली लक्ष्मी योजना यह सारी ताकत भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि आज में इसी आधार पर कहता हूं कि भाजपा सर्वाधिक सीट जीतकर मध्य प्रदेश में इतिहास बनाने जा रही है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma