Video: तैयार हो जाइए... आज से किसानों के खातों में जाएगा कर्जमाफी का पैसा!

2/22/2019 4:59:54 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अपने वादें अनुसार, 22 फरवरी तक किसानों के खाते में कर्जमाफी के पैसे डालने शुरु कर देने हैं। यह जानकारी देते हुए कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने मीडिया के सामने रुबूरु होते हुए दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन को पूरा किया है।



यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार से किसानों के खाते में कर्जमाफी का पैसा पहुंचने लगेगा। इसकी शुरुआत रतलाम के नामली गांव से होगी। पहले चरण में 25 लाख 50 हजार किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना में जिले के 40 हजार से ज्यादा किसानों का 134 करोड़ से अधिक का लोन माफ होगा। रतलाम जिले के नामली क़स्बे में ये कार्यक्रम हो रहा है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR