MP Election: BJP प्रत्याशी की गाड़ी हुई पत्थरबाजी, मामला दर्ज

11/25/2018 2:18:05 PM

रीवा: जिले के सिहावल विधानसभा के BJP प्रत्याशी शिव बहादुर सिंह चंदेल ने प्रचार वाहन पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। पत्थर लगने से गाड़ी के आगे का कांच टूट गया है। जिसकी रिपोर्ट पिकअप वाहन के ड्राइवर वाजिद अली ने दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।



थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि शिव बहादुर सिंह चंदेल चटनिहा ग्राम पंचायत से प्रचार कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में वाहन क्रंमाक एमपी 53 जीए 2964 में अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिये, जिससे सामने का कांच टूट गया है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है।

suman

This news is suman