चुनाव से पहले 'सपा' को बड़ी राहत, प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को मिली जमानत

11/22/2018 5:28:00 PM

भोपाल: चुनाव से पहले सपा को बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, परसवाड़ा से सपा प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जेल से रिहा होने पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे। दरअसल, बुधवार सुबह बालाघाट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सभा होनी थी, लेकिन इसके पहले ही सपा प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी से सपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया था और वे थाने के बाहर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करने लगे थे।



अनुभा मुंजारे की गिरफ्तारी एक 5 साल पुराने मामले में की गई थी। बालाघाट से नगर पालिका अध्यक्ष रहीं अनुभा मुंजारे कद्दावर नेत्री मानी जाती हैं। वो पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की पत्नी हैं। अपनी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि ये उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। अनुभा ने आरोप लगाया कि ये सब बीजेपी उम्मीदवार गौरीशंकर बिसेन के इशारे पर हो रहा है। 

 

suman

This news is suman