साध्वी प्रज्ञा की बिगड़ी तबियत, नहीं हो सकीं रोड शो में शामिल

5/17/2019 2:01:48 PM

भोपाल: विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में रोड शो करने वाली थी, लेकिन इससे ठीक पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते वे रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं। 



प्रज्ञा गुरुवार रात बुरहानपुर पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह 9 बजे से उनका रोड शो गणपति नाका क्षेत्र के गणपति मंदिर से शुरू होना था। इससे पहले ही होटल में ठहरीं प्रज्ञा की तबीयत खराब हो गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने डॉक्टर को बुलवाया। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्राज्ञा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है।



नाथुराम गोडसे को लेकर दिया था विवादित बयान
प्रज्ञा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताने वाला बयान दिया था। बयान के बाद प्रज्ञा की जमकर आलोचना हो रही थी। वहीं, भाजपा ने अभी प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। गुरुवार देर रात प्रज्ञा ने बयान पर माफी मांग ली थी।

suman

This news is suman