जमीन पर लेट गए श्रद्धालु और ऊपर से निकला गायों का झुंड

11/8/2018 3:34:18 PM

भोपाल: प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में श्रद्धा और आस्था का पर्व गाय-गोहारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दीपावली के दूसरे ही दिन मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे पेटलावद की पंपावती नदी के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठे हुए। और इसके बाद आस्था का त्योहार मनाया गया।

इस पर्व में श्रद्धास्थल पर उपस्थित श्रद्धालु जमीन पर लेट जाते हैं और सैकडों गायों का झुंड उनके ऊपर से निकलने लगता है। इस त्योहार में मुख्य रूप से आदिवासी, गुर्जर और सिर्वी समाज के लोगों बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते हैं। गुरुवार की शाम को भी यहां पर हजारो की संख्या में लोग एकत्रित होंगे और गाय-गोहरी पर्व मनाएंगे।

बता दें कि इस पर्व में घायल होने या गंभीर चोट लगने जैसा खतरा होता है, इसके बावजूद लोग आस्था के लिए इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar