बुरहानपुर में झील में जमी बर्फ, बैतूल और पचमढ़ी में न्यूनतम 1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तापमान

12/29/2018 4:49:14 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्र इस समय उत्तरी सर्द हवाओं के कारण ठंड से ठिठुरे हुए हैं। राजधानी भोपाल समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में पड़ रही कडाके की ठंड के बीच बैतूल में ठंड ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 1.0 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अतिरिक्त पर्यटन स्थल खजुराहो और पचमढ़ी में भी ठंड से बुरे हालात रहे। यहां पर भी पारा 1.0 डिग्री तक पहुंच गया। यहां कुछ स्थानों पर बर्फ की हल्की बरत जमने की जानकारी मिली है। वहीं सीहोर तथा बुरहानपुर में भी बर्फ की हल्की बरत जमने की जानकारी आयी है। इसके अलावा उमरिया, रीवा, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर सहित प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 15 शहरों में रात का तापमान पांच डिग्री से भी कम रिकार्ड किया गया। शुक्रवार बीती रात राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Weather report, Cold Wind, Gwalior, Jabalpur


मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। आने वाले 24 घंटों में चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, उज्जैन और सागर क्षेत्रों के अधिकांश जिलों में शीतलहर का असर देखा जा सकता है। वहीं ग्वालियर में 2015 के बाद दिसंबर के तीसरे सप्ताह रात में इतनी ठंड देखने को मिली है। शुक्रवार रात ग्वालियर का तापमान 3.6 डिग्री तक दर्ज किया गया। ग्वालियर शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिन तक यहां ऐसी ही ठंड देखने को मिल सकती है। 


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Weather report, Cold Wind, Gwalior, Jabalpur


यहां दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 

प्रदेश के पचमढ़ी- 1.0 डिग्री, बैतूल- 1.0, खजुराहो- 1.4, उमरिया- 1.7, उज्जैन- 2.5, दमोह- 3.0, नौगांव- 3.1, शाजापुर- 3.2, रीवा- 3.5, राजगढ़- 3.6, ग्वालियर- 3.6, जबलपुर- 3.8, मंडला- 4.0, सीधी- 4.4, सतना- 5.0, सिवनी- 5.0, धार- 5.0 और राजधानी भोपाल में 5.2 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।  
 

PunjabKesari


बुरहानपुर में झील में जमी बर्फ

मध्यप्रदेश का सीमावर्ती जिला बुरहानपुर सर्द हवाओं की चपेट में है। गत दो दिनों से कडाके की ठंड से जिले में जनजीवन प्रभावित है। तापमान अत्याधिक गिरने से जिला मुख्यालय से पच्चीस किलोमीटर दूर आसीरगढ किले के ऊपर झीलों में आज सुबह बर्फ की हल्की परत देखी गयी। यह किला सतपुडा पर्वतमाला के घरातल से 259.1 मीटर की ऊचाई पर 60 एकड से अधिक क्षेत्र में फैला है। समुद तल से लगभग 701 मीटर की ऊंचाई पर बने महाभारतकालीन किले में घना वन और दो बडी तथा एक छोटी झील है। इन झीलों मे वर्ष भर गहरा पानी रहता है। आज जिले में वर्ष का सबसे कम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान बुरहानपुर में 8 और नेपानगर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Weather report, Cold Wind, Gwalior, Jabalpur


सागर में भी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी का असर सागर समेत पूरे बुंदेलखंड पर दिखने लगा है। सर्द हवा के चलते दिन में ठिठुरन भरी सर्दी का असर बढ़ा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सागर में एक ही दिन में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री रहा। इससे पहले गुरुवार अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री था। रात के तापमान में भी करीब 2 डिग्री का अंतर आया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री था, जो शुक्रवार को गिरकर 7.1 डिग्री रह गया।

PunjabKesari

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार कुछ शहर जैसे होशंगाबाद, उमरिया और छतरपुर जिलों में पाला पड़ गया है। यहां भी शीतलहर का प्रकोप जारी है इसके अलावा जबलपुर में भी सर्द हवाएं चल रही हैं यहां पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News