इंदौर में प्लांट के शुभारंभ के बाद ग्वालियर में भी प्लांट खोलने का किया जा रहा है प्रयास: मंत्री भारत सिंह

2/19/2022 4:58:56 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में सीएनजी और जैविक खाद के गोवर्धन प्लांट का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण और उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि यह दूसरे शहरों के लिए मिसाल बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के और भी शहरों में गोवर्धन पर काम करने की जरूरत है। इससे पर्यावरण तो संतुलन रहेगा ही है। सीएनजी भी बड़ी मात्रा में उत्पादन की जाएगी।

इस योजना में ग्वालियर को किया जाएगा शामिल: भारत सिंह कुशवाह

मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा इसमें ग्वालियर को भी शामिल किया जाएगा। क्योंकि ग्वालियर की गौशाला मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है।इसके साथ ही आदर्श गौशाला है। जहां पर दस हजार से ज्यादा गौवंश मौजूद है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर का कहना हैकि ग्वालियर की गोशाला में आईओसीएल की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। देश में रोल मॉडल बनी लाल टिपारा आदर्श गोशाला मुरार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया जा रहा है।

जैविक खेती के साथ हरित ऊर्जा को भी मिलेगा बढ़ावा

गोशाला में 100 टन के सीएनजी प्लांट लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम की गोशाला में अब सीएनजी प्लांट बनेगा। जिससे बायो सीएनजी तो बनेगी साथ ही फर्टिलाइजर बनेगा। जिससे चंबल क्षेत्र में जैविक खेती को तो लाभ होगा। साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। कहा जा रहा है कि कंपनी गोशाला में प्लांट लगाकर दान में देगी। इस प्लांट से कई तरह के फायदे होंगे। गाड़ियों में सीएनजी का इस्तेमाल होगा। साथ ही फर्टिलाइजर बनेगा, जो खेती को काफी लाभ पहुंचाएगा। खास बात ये है कि गौशाला में 5 एकड़ भूमि पर लगभग 31 करोड़ रुपए की लागत से 100 टन क्षमता का बायो सीएनजी प्लांट बनाए जा रहा है। यह प्लांट कंपनी की ओर से सीएनजी मदद से बनाया जा रहा है। जिसमें निगम की ओर से कोई खर्चा नहीं किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News