भिंड-चंबल खतरे के निशान से महज 1.52 मीटर नीचे, अटेर के देवालय गांव का रास्ता बंद, अलर्ट जारी

8/18/2022 3:49:33 PM

भिंड(योगेंद्र भदौरिया): भिंड में कोटा बैराज से पिछले 24 घंटे में 3.30 लाख 940 क्यूसेक पानी छोड़ने से चंबल नदी में उफान पर है। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर बरही चंबल पुल पर पानी खतरे के निशान से 1.52 मीटर नीचे तक पहुंच गया। चंबल पुल पर साधारण खतरे का निशान 119.80 मीटर पर है। महा खतरे का निशान 122 मीटर पर है। गुरुवार सुबह 7 बजे चंबल नदी का जलस्तर 118.28 मीटर है। अटेर क्षेत्र के देवालय गांव का रास्ता बंद हो गया है। अटेर थाना टीआइ उदयभान सिंह यादव के मुताबिक जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है, संभवत: दोपहर 2 बजे तक अटेर किला के नीचे तक पानी आ जाएगा।

भिण्ड चंबल नदी में कोटा वैराज से छोड़े गए पानी के बाद कलेक्टर एसपी ने अटेर घाट की चंबल नदी के पुल पर पंहुचकर निरक्षण किया। नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी । अधिकारियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News