विकास यात्रा के दौरान बीरपुर में 43.87 के कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण

2/19/2023 12:36:27 PM

श्योपुर(जेपी शर्मा): विकास यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीरपुर में 43.87  के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। वहीं बीरपुर में 25.05 लाख के अमृत सरोवर निर्माण, 5.39 लाख के पुलिया निर्माण, बीरपुर में 3.43 लाख के सामुदायिक स्वच्छता परिसर, संकुल केंद्र भवन लागत 10 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया।

पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परीक्षित धाकड़, एसडीएम नीरज शर्मा आदि अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित थे। विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में यह विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव में जाकर विकास यात्रा के तहत गांव में जो भी हितग्राहियों की और ग्रामीणों की समस्या है। उसको हाथों-हाथ निपटाया जा रहा है। साथ ही जो काम ग्राम पंचायतों के द्वारा नहीं कराए गए उनका भूमि पूजन भी किया जा रहा है।

विकास यात्रा को लेकर जब भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन उर्फ गुड्डू से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में विकास यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी के तहत आज हम बीरपुर में मौजूद हैं और बीरपुर में 43.87 के कार्यो का भूमिपूजन भी किया गया है।

meena

This news is Content Writer meena