भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो महिला गांजा तस्करों को पकड़ा, 16 किलो से अधिक गांजा जब्त...

4/10/2024 2:41:12 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की रात को दो महिला गांजा तस्करों को पकड़ा है। दोनों महिलाएं पुरानी तस्कर हैं और उनके पास से पुलिस को 16 किलो से ज्यादा गांजा मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं यह गांजा विशाखापट्टनम से लाई थीं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो महिलाएं ग्रांड होटल के पास गांजा लेकर खड़ी हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।


 पूछताछ में महिलाओं की पहचान रीना और कौशल्या बाई के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के पास पुलिस को दो बैग मिले जब पुलिस ने इन बैग को चेक किया तो इन बैग के अंदर कुल 16 किलो 500 ग्राम गांजा मिला है। दोनों महिलाएं पहले भी गांजा तस्करी के मामले में पकड़ी जा चुकी हैं। आपको बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद टीम को रवाना किया गया। दोनों महिलाएं ग्राहकों के इंतजार में खड़ी हुई थीं।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma