सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1 लाख, 11 हजार, 11 सौ रुपए

1/15/2021 1:09:01 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राम मंदिर निर्माण के लिए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख, 11 हजार, एक सौ 11 रुपए दिए। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख, 11 हजार, एक सौ 11 रुपए सहायता राशि दी। गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं।



बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से पूरे देश में हो  गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह राशि 1 लाख का चेक सौंपा।



इस ट्रस्ट से जुड़े लोग देशभर में करीब 5 लाख 50 हजार गावों से राम मंदिर निर्माण के लिए घन जुटाएंगे। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसके तहत करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल मध्य भारत में अब तक 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जुटा ली गई है। धनसंग्रह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं। इन पर भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी। जबकि 20000 रुपए तक का सहयोग नगद और इससे अधिक राशि चेक के जरिए ली जा रही है।

meena

This news is meena