डबरा में सुरेश राजे के विरोध की गूंज पहुंची भोपाल, संजय शुर्मा बोले- इनकी कुरीतियों से कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी

9/25/2022 1:19:18 PM

डबरा(भरत रावत): डबरा में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विधायक पद के उम्मीदवार सुरेश राजे को वरिष्ठ नेतृत्व से टिकट दिलवा कर उन्हें जितवाया और विधानसभा भेजा यहां तक तो ठीक है लेकिन अब जो सुरेश राजे के समर्थक माने जाते थे, वही आज सुरेश राजे के विरोध में स्वर निकाल रहे हैं। विधायक सुरेश राजे का विरोध की गूंज शहर की गलियों और चौराहों से निकलकर अब भोपाल तक पहुंच गई है। हाल ही में कांग्रेस का 20 सदस्यीय दल भोपाल गया था जो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिला जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सुरेश राजे का टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशी को देने का आग्रह वरिष्ठ नेतृत्व किया है।



कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी का खुलासा प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन हो या अन्य आयोजन वहां कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला गत दिवस राशन घोटाले के विरोध में 4 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के दौरान गुटबाजी सामने आई जिसमें कांग्रेसी विधायक सुरेश राजे का विरोध कर रहे लोग उस धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।



जब इस संबंध में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक से गुटबाजी के बारे में पूछा तो उनका साफ तौर पर कहना था कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। यह व्यक्तियों की अभिव्यक्ति है जो सभी गुटों में चलती है। कुछ लोग हैं जो इस तरह की विरोध की अभिव्यक्ति अपना रहे हैं।



वही जब रसोई गैस डीजल महंगाई आदि के विरोध में महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा था उस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने विधायक सुरेश राजे को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया और कहने लगे हम उन्हें अपना नेता नहीं मानते हम वरिष्ठ नेतृत्व को इनका टिकट काटने के लिए आग्रह कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता संजय शर्मा का कहना है कि विधायक सुरेश राजे डबरा का विकास नहीं कर रहे हैं। उनकी कुरीतियों के कारण कांग्रेस में गुटबाजी का प्रमुख कारण है।

meena

This news is Content Writer meena