गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान, दिग्विजय सरकार में रेप मामलों में नंबर-1 था मध्यप्रदेश

7/11/2018 3:57:56 PM

इंदौर : मध्यप्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों पर राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध चिंताजनक है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों के प्रति पूरी गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों और मनचलों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।

कमलनाथ के बलात्कार प्रदेश वाले बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को दुष्कर्म प्रदेश बताकर कमलनाथ ने राज्य की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शायद कमलनाथ का जन्म मध्यप्रदेश में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार में दुष्कर्म के मामलों में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर था।

Prashar

This news is Prashar