polarization statement: बीजेपी नेताओं के सत्ता में आने से होगा 'देशवासियों' को नुकसान: भूपेश बघेल

5/19/2022 12:57:58 PM

शिवम दुबे (रायपुर): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने ध्रुवीकरण (polarization) मसले पर विपक्ष को बड़ी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा (bjp) लगातार अपने लाभ के लिए ध्रुवीकरण (polarization) कर रही है। इससे वह सत्ता में तो आ सकती है लेकिन देश को नुकसान होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm baghel) ने कहा देश में विभिन्न जातियां, बोली-भाषा के लोग रहते हैं। अलग-अलग संस्कृति और अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। यह सब लोगों का देश है। ऐसे में भाईचारा और प्रेम का संदेश देना चाहिए। आज सबसे अधिक जरूरी है भारत माता (bharat mata) की सेवा करना, भारत माता कौन हैं? हिंदुस्तान में जितने लोग निवास कर रहे हैं, वहीं भारत माता हैं।

सेवा करने का समय है: मुख्यमंत्री  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chief minister bhupesh baghel) ने आगे बताया कि इसी बात को विवेकानंद ने कहा है कि दरिद्र नारायण की सेवा करो, गरीब हैं, वंचित हैं, शोषित हैं उनकी सेवा करो। महात्मा गांधी (mahatma gandhi) ने इसी को अपने जीवन में उतारा, चाहे वह किसान हो, बुनकर हो, मजदूर हो उनकी वकालत उन्होंने की थी। आज जरूरत है कि देश के दरिद्र नारायण की सेवा की जाए, आज देश को एकजुट करने की जरूरत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News