राजनांदगांव की छुरिया पंचायत में BJP की बड़ी कार्रवाई, 8 पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

6/20/2022 7:57:19 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया में भाजपा के 8 पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन सभी पार्षदों ने पार्टी के विरुद्ध आचरण करते हुए सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष सलमान खान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्षदों का नाम सलमान खान, द्रौपदी मंडावी, योगेश्वर पटेल, भारती रजक, रमेश कश्यप, भूषण ठाकुर, त्रिवेणी कुम्भकार आदि है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News