धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले बिचौलियों पर बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद रिमांड के लिए पहुंचे जेल

3/24/2022 1:12:50 PM

लोरमी: धान खरीदी में हेराफेरी करने वालों पर लोरमी प्रशासन लगातार नजर गड़ाए हुए है। इसी कड़ी में लोरमी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई। लोरमी में धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले 13 बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले नवागांव वेंकट धान खरीदी केंद्र अंतर्गत जंगल से विस्थापित गांव नया जल्दा के बैगा आदिवासी किसानों की पर्ची को कब्जा कर दो साल से धान बेचने वाले तीन आरोपियों को खुड़िया पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने की कार्रवाई की थी। लेकिन 6 आरोपी फरार थे। जिन्हें आज उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया है। वही इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालांकि धोखाधड़ी कर मुर्दों के नाम से वेंकट नवागांव धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने, पंजीयन करने सहित जिला सहकारी बैंक लोरमी से समर्थन मूल्य की राशि निकालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अबतक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला नया जल्दा के अंधियार सिंह बैगा समेत धान खरीदी केंद्र खुड़िया में गड़बड़ी से जुड़ा है जिनकी मृत्यु दो साल पहले हो गई थी बावजूद इसके इस साल भी मुर्दों के नाम पर धान उपार्जन केंद्र वेंकट नवागांव में बिचौलिया द्वारा धान बेचने के बाद जिला सहकारी बैंक लोरमी से समर्थन मूल्य की राशि आहरण कर ली गई है। वही मामला उजागर होने के बाद जांच पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक में कोचियागिरी में संलिप्त आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एसडीएम मेनका प्रधान के निर्देश पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले में लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि धान खरीदी में हेराफेरी करने वाले 9 लोगों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनमें तीन आरोपियों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। तो वही अन्य फरार 6 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

PunjabKesari

इस कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस चौकी खुड़िया के प्रभारी बी.आर. साहू प्रधान आरक्षक केशव मरकाम, आरक्षक मनोज राजपूत, दीप खाण्डेकर शामिल रहे। वही खुड़िया धान उपार्जन केंद्र में कुछ माह पहले हेराफेरी करने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी अबतक नहीं हो सका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News