चुनाव में ड्यूटी दे रहे एसआई पर हमला करने वाले पर बड़ी कार्रवाई, अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर

7/3/2022 4:12:22 PM

निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पनिहारी गांव में वोटिंग के दौरान पुलिस एस आई पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी अशोक के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। आरोपी के गांव में बने अवैध रूप मकान को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में पृथ्वीपुर विकासखण्ड के पनिहारी गांव में मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात मोबाइल टीम के सब इंस्पेक्टर शिवनाथ सिंह सिकरवार के ऊपर गांव के अशोक यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था जिस हमले में पुलिस एस आई घायल हो गए थे।



उक्त मामले में पुलिस ने गांव के अशोक यादव सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में राजस्व विभाग और भारी पुलिस अमले के साथ गांव में जाकर प्रशासनिक अमले की देखरेख में आरोपी अशोक द्वारा गांव में बनाए गए। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलकर जमींजोद किया गया

meena

This news is Content Writer meena