चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले

8/6/2018 7:13:01 PM

भोपाल : राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन मंत्रालय के आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव नरेंद्र सिंह परमार की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें खनिज साधन विभाग के साथ-साथ राज्य खनिज निगम का अपर सचिव बनाया गया है।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप-सचिव जितेंद्र सिंह राजे को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन का अपर सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक एस विश्वनाथन को कलेक्टर हरदा से हटा दिया गया है। जेल विभाग के उप-सचिव ललित कुमार दाहिमा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में उप सचिव बनाया है।

मंडला कलेक्टर सूफिया फारुकी वली को भी प्रमोट करते हुए मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया है। हरदा कलेक्टर रहे अनय दिवेदी को सूफिया फारूकी के स्थान पर कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की उप-सचिव रहीं उषा परमार को वन विभाग का उप-सचिव बनाया है। इनके अलावा मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम और खनिज साधन विभाग के पदेन उप- सचिव को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। 

suman

This news is suman